UP News: भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताने वाले मौलाना जर्सिस अंसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके बयान का लखनऊ से मथुरा तक विरोध हो रहा है। मामले को लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR दर्ज की गई है। यही नहीं, अकेले उत्तर प्रदेश में मौलाना के खिलाफ 95 तहरीर भी दी गई हैं।