भारत के इंडस्ट्रियल कैपेक्स साइकल में अब एक नया रोटेशन दिख रहा है। ब्रोकरेज फर्म UBS का मानना है कि आने वाले सालों में पावर इक्विपमेंट वैल्यू चेन और डिफेंस सेक्टर में भारी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। डिफेंस सेक्टर में सरकार आयात पर निर्भरता घटाने पर जोर दे रही है, जिसका फायदा अब टियर-2 और टियर-3 कंपनियों तक भी पहुंच रहा है