जैसे-जैसे विश्व में कॉरपोरेट जगत की शक्ति बढ़ रही है, और तेज़ी से बदल रही टैक्नॉलॉजी से नई चुनौतियाँ खड़ी हो रही हैं, उनके अनुरूप मानवाधिकारों की रक्षा करने की प्रतिबद्धता को मज़बूती देनी होगी. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) वोल्कर टर्क ने सोमवार को जिनीवा में ‘व्यवसाय व मानवाधिकारों’ के विषय पर 14वीं यूएन फ़ोरम को सम्बोधित करते हुए यह बात कही है.