महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा एक बेहद गम्भीर मुद्दा है. संयुक्त राष्ट्र की एक नवीनतम रिपोर्ट बताती है कि दुनिया भर में, लड़कियों और महिलाओं की हत्या जैसे अपराधों के स्तर में कोई ख़ास बदलाव नहीं आया है. हर साल हज़ारों लड़कियों और महिलाओं को, उनके अपने अंतरंग साथियों और परिवार के सदस्यों के हाथों मौत के मुँह में धकेल दिया जाता है.