लेबनान में इसराइली सैन्य बलों और हिज़बुल्ला के बीच भीषण हिंसक टकराव की वजह से स्थिति ख़तरनाक ढंग से बिगड़ती जा रही है और अभूतपूर्व स्तर पर बमबारी हो रही है, जिसकी चपेट में आने से अनेक यूएन शान्तिरक्षक हताहत हुए हैं. शान्तिरक्षा मामलों के लिए यूएन अवर महासचिव ज्याँ पिएर लाक्रोआ ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद की बैठक को सम्बोधित करते हुए ध्यान दिलाया कि युद्धरत पक्षों को अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत अपने दायित्वों को निभाना होगा.