Congress Workers Threat PM Modi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने कांग्रेस की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए विवादित नारों को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी पर अपना हमला तेज कर दिया है। केंद्रीय मंत्री एवं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है