IRCTC का यह सिंगापुर-मलेशिया टूर उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो कम दिनों में विदेश की यात्रा करना चाहते हैं। 5 रात और 6 दिन के इस पैकेज में सिंगापुर की कई शानदार जगहों को देखने का मौका मिलेगा। कोलकाता से शुरू होने वाली इस ट्रिप में फ्लाइट, होटल, ट्रांसफर और अन्य सुविधाएं पैकेज के अनुसार शामिल हैं। बुकिंग करने से पहले IRCTC Tourism की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर जानकारी जरूर चेक करें।