रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने कहा, "दुर्गा पूजा के बाद दो नए टिकट काउंटर भी खुल जाएंगे। दिसंबर में प्लेटफार्म नंबर 6 के ऑपरेशनल हो जाने की उम्मीद है। नई बिल्डिंग में भी कामकाज शुरू हो जाएगा। प्लेटफार्म नंबर 6 तैयार हो चुका है। यहां पर ट्रेन भी लूप में रुकती है। प्लेटफॉर्म पर एस्केलेटर का काम भी पूरा हो चुका है।"