उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को इस साल खराब मौसम की वजह से कई बार रोका जा चुका है। शनिवार को एक बार फिर 27 सितंबर तक के लिए रोक दिया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों के लिए 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया, जिसके बाद पांच जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि अब तक राज्य में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।