संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन में बिजली आपूर्ति सम्बन्धी बुनियादी ढाँचों पर रूसी सैन्य बलों के हमले जारी रहने की वजह से परमाणु आपदा का जोखिम बढ़ता जा रहा है. उन्होंने 17 नवम्बर को हुए हमले की पृष्ठभूमि में सोमवार को जारी अपने एक वक्तव्य में यह बात कही है.