इस वर्ष ‘महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के उन्मूलन के लिए अन्तरराष्ट्रीय दिवस’ की 25वीं वर्षगाँठ मनाई जा रही है. इस अवसर पर सोमवार को विश्व नेताओं और लैंगिक पैरोकारों ने यूएन मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिसमें एक कटु वास्तविकता पर ध्यान केन्द्रित किया गया: महिलाओं व लड़कियों के विरुद्ध हिंसा एक वैश्विक संकट के रूप में बरक़रार है.