Semiconductor plants: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत चार नई सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। यह एक मजबूत चिप मेकिंग इकोसिस्टम बनाने की भारत की कोशिशों में एक और मील का पत्थर साबित होगा। केंद्र के अनुसार, इन चार अप्रूव्ड प्रोजेक्ट से कुल मिलाकर 2,034 कुशल लोगों के लिए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है