संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) वोल्कर टर्क़ ने दुनिया भर में ‘हिंसा के महिमामंडन’ और जन्मसिद्ध अधिकारों को कमज़ोर करने के ‘संगठित प्रयासों’ की कड़ी निन्दा की है. उन्होंने सोमवार को मानवाधिकार परिषद के सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि देशों के लिए यह समय नीन्द से जागने और तुरन्त कार्रवाई करने का है.