“अरे, ये तो मधुमक्खी है, डंक मार देगी, भागो-भागो!” मधुमक्खी को देखकर हममें से अधिकतर लोग कुछ ऐसा ही व्यवहार करते हैं. ज़रा सोचें कि लोग कहीं पिकनिक मना रहे हों और कोई मधुमक्खी भिनभिनाती हुई पास आ जाए तो अक्सर लोग चिल्लाते नज़र आते हैं, शहद बनाने वाले इस जीव से दूर भागने की कोशिश में, अपने हाथ-पैर मारने लगते हैं. मगर क्या मधुमक्खी से वाक़ई इतना डरने की ज़रूरत है!