निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में रिकवरी का मूड दिख रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से 80 प्वाइंट सुधरकर 22700 के ऊपर आ गया है। बैंक निफ्टी आज आउटपरफॉर्म कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक है। फार्मा और रियल्टी शेयरों में सबसे तगड़ी खरीदारी आई है। दोनों इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा की तेजी है। फार्मा में मैनकाइंड फार्मा 7% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है।