भारत के भुवनेश्वर शहर में प्रगति विहार इलाक़े की गलियों में कभी टीन की छतों वाले तपते घर दिखाई देते थे, अब यहाँ नई उम्मीदें भी नज़र आ रही हैं. कोई अपने नए घर में जाकर सिलाई की दुकान खोलने का सपना देख रहा है, कोई डेयरी की दुकान शुरू करना चाहता है, तो कोई अपने घर की ऊपरी मंज़िल पर ब्यूटी पार्लर खोलने की तैयारी में है. ट्राँसजैंडर समुदाय के लगभग 80 निवासियों को यहाँ नए घर मिले हैं, जोकि सिर्फ़ ईंट और दीवारें नहीं हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता और गरिमा की ओर बढ़ते क़दम भी हैं.