Bharti Airtel Shares: टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड के शेयर आज 16 मई को कारोबार शुरू होते ही करीब 3 फीसदी तक लुढ़क गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट एक बड़ी ब्लॉक डील के बाद आई, जिसके तहत कंपनी के 1 अरब डॉलर (लगभग 8,500 करोड़ रुपये) के शेयरों का लेनदेन होने की संभावना है। सिंगटेल की सहायक कंपनी Pastel के इस ब्लॉक डील के जरिए विक्रेता होने की संभावना है