एआई से संचालित मेट्रो प्रणाली से लेकर बाढ़ से रक्षा करने वाले पार्क तक, ऐसे अनेक उदाहरण दर्शाते हैं कि शहर, अभूतपूर्व स्तर पर टैक्नॉलॉजी को अपना रहे हैं. लेकिन जैसे-जैसे नवाचार की प्रक्रिया में तेज़ी आ रही है, विशेषज्ञों ने सचेत किया है कि भरोसे, समावेशन और सुरक्षा के ज़रिए ही यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि इनका वास्तव में लाभ किन तक पहुँचेगा.