इसराइल के क़ब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र ग़ाज़ा पट्टी में अक्टूबर 2025 में युद्धविराम घोषित होने के बाद भी ठप पड़ी शान्ति प्रक्रिया और युद्ध से बुरी तरह तबाह हो चुके इस इलाक़े के भविष्य और पश्चिमी तट लगातार बिगड़ रहे हालात के बारे में चर्चा करने के लिए, गुरूवार को सुरक्षा परिषद की बैठक हो रही है. इन दोनों ही फ़लस्तीनी इलाक़ों में आम लोगों की मौतें हो रही हैं और मानवीय हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं.
इस बैठक की कार्यवाही का सीधा प्रसारण यहाँ देखा जा सकता है.