प्रीमियम इकॉनमी उन ट्रैवलर के लिए अच्छा ऑप्शन मानी जाती है, जो लंबी फ्लाइट में ज्यादा आराम चाहते हैं लेकिन बिजनेस क्लास का महंगा टिकट नहीं लेना चाहते। इसमें सीट, लेगरूम, खाने और कुछ ज्यादा सुविधाओं का बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है। हर एयरलाइन में मिलने वाली सुविधाएं अलग हो सकती हैं, इसलिए टिकट बुक करने से पहले इसकी डिटेल जरूर देख लें।