जमीयत उलेमा-ए-हिंद के एक गुट के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले साल 2014 में मुंबई में हुए एक सर्वधर्म सम्मेलन में यह मांग उठाई थी। उन्होंने कहा था कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए और गायों की हत्या व अवैध कारोबार रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाने चाहिए। वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने कहा कि वे दिल्ली में मुस्लिम संगठनों की एक बैठक बुलाने की तैयारी कर रहे हैं