इस बीच, पिछले महीने JM Financial ने इस स्टॉक के लिए अपनी 'Add' रेटिंग और 1,270 रुपये का टारगेट प्राइस बनाए रखा। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने कहा, "मैनेजमेंट ने संकेत दिया था कि ग्रोथ के लिए निवेश प्राथमिकता बनी रहेगी, जबकि कैपिटल-रिटर्न के विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा था। एसेट-लाइट और FOCO मॉडल में अच्छी गति को देखते हुए FY27 के लिए कैपेक्स (capex) गाइडेंस को घटाकर 350 करोड़ रुपये कर दिया गया। यह घोषणा कैपिटल-रिटर्न के मामले में एक अहम पड़ाव है। कंटेंट की अच्छी पाइपलाइन को देखते हुए हम अपने टारगेट EV/EBITDA (pre-IndAS) मल्टीपल को 8x से बढ़ाकर 9x कर रहे हैं और टारगेट प्राइस को 1,130 रुपये से बढ़ाकर 1,270 रुपये कर रहे हैं। 'ADD' रेटिंग बनाए रखी गई है।"