यदि प्रकृति की रक्षा के लिए उपायों में 1 डॉलर का निवेश हो रहा है, तो उसे बर्बाद करने के लिए 30 डॉलर तक ख़र्च किए जा रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने अपनी एक नई रिपोर्ट में इस गहरे असन्तुलन को उजागर करते हुए, प्रकृति आधारित समाधानों को वित्तीय समर्थन की प्रक्रिया में बड़े बदलावों का आग्रह किया है.