रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि भारत पर प्रतिबंधों या दबाव के जरिए असर डालने की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत अपनी नीतियां हमेशा अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर तय करता है और किसी बाहरी दबाव में फैसले नहीं लेता