राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के पाकिस्तान के साथ संवाद जारी रखने के बयान ने एक बार फिर राजनीतिक अखाड़े में तूफान खड़ा कर दिया है। इस बयान पर जहां एक तरफ कड़ी आपत्ति जताई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ इसे कश्मीर मुद्दे को उठाने का मौका मान लिया गया है।