(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में धुंए भरे कोहरे (smog) का प्रकोप बढ़ने और छोटे बच्चों के प्रदूषित, विषैली हवा में साँस लेने पर गहरी चिन्ता जताई है. यूनीसेफ़ के अनुसार, सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िलों में पाँच वर्ष से कम आयु के 1.1 करोड़ बच्चे ‘स्मॉग’ की चपेट में हैं.