प्रकाश सिंह
Bihar by-election: बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में अब लाठी से पीटने से लेकर धमकी भरे भाषण की इंट्री हो गई है। रामगढ़ विधानसभा में बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह एक तरफ गुंडो को लाठी डंडे से पीटने की बात कर रहे हैं। नेताओं के भाषण इस वक्त बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह के भाषण की बात करें तो रामगढ़ विधानसभा से वह पहले विधायक थे, 2024 में बक्सर से सांसद बन गए इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। अब उस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस उपचुनाव में सुधाकर सिंह के भाई राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र अजीत सिंह चुनावी मैदान में हैं।
सुधाकर सिंह की बीजेपी कैंडिडेट को खुली धमकी
सुधाकर सिंह ने शुक्रवार की शाम को सभा कर बीजेपी कैंडिडेट और उनके समर्थकों को खुली धमकी दी। उन्होंने कहा कि रामगढ़ सीट से भले ही एक साल के विधायक चुना जा रहा हो, इतना याद रखिये कि सुधाकर सिंह पांच साल के लिए सांसद रहेगा। एक सांसद के सामने विधायक की कोई औकात नहीं होती। अगर बीजेपी वाला जीत भी गया तो उसे घुटने पर लाना मुझे आता है।
300 बूथों पर उनको लाठी से पीटेंगे- सुधाकर सिंह
सुधाकर सिंह ने मंच से अपने समर्थकों से कहा कि उस चुनाव में 2020 के चुनाव वाली गलती नहीं करना है। उस समय तो सिर्फ तीन जगह पर बीजेपी वालों को पीटे थे। इस दफे 300 बूथों पर उनको लाठी से पीटेंगे। सुधाकर सिंह यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा मैं गर्म मिजाज का आदमी हूं। गलत चीज हमें बर्दास्त नहीं होती है। जिसका उदाहरण लोगों ने देख लिया है। जब बिहार में आरजेडी की नीतीश कुमार के साथ सरकार बनी थी तो उस सरकार में मुझे कृषि मंत्री बनाया गया था। वहां भी मैं मुख्यमंत्री के सामने तन गया था।
इसे भी पढ़ें: ‘9 नवंबर की ये तारीख…’ PM मोदी के बोलते ही गूंजा शोर, रोकना पड़ा भाषण