Purnam Kumar Shaw: भारत के बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार को पाकिस्तान रेंजर्स ने छोड़ दिया है। कॉन्सटेबल पूर्णम कुमार शॉ को करीब 20 दिन बाद आज लगभग सुबह साढ़े 10 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत को सौंप दिया गया। DGMO लेवल पर चली लंबी बातचीत के बाद उन्होंने अपनी मिट्टी पर कदम रखा।