पाकिस्तान ने दावा किया था कि मारे गए दोनों लोग आम नागरिक थे। उसने कहा कि वे गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में चले गए थे। भारत ने पाकिस्तान के इस दावे को बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण बताया। इसके बाद भी इस्लामाबाद यह मानने को तैयार नहीं है कि वे घुसपैठिये थे। MEA ने पाकिस्तान से अपनी तरफ से अवैध आवाजाही रोकने के लिए अपने सुरक्षा बलों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को आगे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है। भारत ने स्पष्ट किया कि सीमा सुरक्षा से जुड़े ऐसे मामलों में पाकिस्तान को घुसपैठ और तस्करी की गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।