ऐसा पहली बार हुआ है जब सौर, पवन जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन, कोयले से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा को पार कर गया है. इसकी एक बड़ी वजह चीन और भारत में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में आया उछाल है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने इसका स्वागत करते हुए कहा है कि स्वच्छ ऊर्जा भविष्य, अब कोई दूर नज़र आने वाला वादा नहीं है. यह यहाँ पहुँच चुका है.