एक्टर विपिन शर्मा स्टारर शॉर्ट फिल्म ‘द सैडिस्ट’ रिलीज से पहले ही अपने सब्जेक्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई है। सुनने में ये नाम थोड़ा डरावना लग सकता है, लेकिन फिल्म का मकसद डराना नहीं, सोचने पर मजबूर करना है। फिल्म को बनाया है दशमणि मीडिया ने और इसके निर्माता हैं सुधांशु कुमार।