(खबरें अब आसान भाषा में)
अनिल कुंबले ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ओपनर यशस्वी जायसवाल की मैराथन पारी की जमकर प्रशंसा की. ‘जंबो’ ने कहा है कि जायसवाल के पास इस टेस्ट मैच में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने का सुनहरा मौका है. जायसवाल ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर 173 रन बनाकर नाबाद लौटे थे.