भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को छह दिन बीत जाने के बावजूद ट्विशा का शव अभी भी एम्स भोपाल की मॉर्चरी में रखा हुआ है। परिजन शव लेने से इनकार कर रहे हैं और न्याय की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।