Delhi-Patna Bullet Train Corridor: भारतीय रेलवे के महत्वकांक्षी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर नेटवर्क के तहत दिल्ली-हावड़ा रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है, जिससे दिल्ली से पटना की दूरी महज 5 घंटे में तय होगी। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रेल मंत्रालय को सौंप दी है