राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) को ऐसा झटका दिया कि जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। कभी केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने AAP का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई। चड्ढा खुद तो गए अपने साथ दो तिहाई सांसदों को भी ले गए।