हर वर्ष, 29 मई को मनाए जाने वाला ‘अन्तरराष्ट्रीय यूएन शान्तिरक्षक दिवस’, विश्व भर में शान्ति स्थापना और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सेवारत संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षकों के योगदान व बलिदान को सम्मान देने का एक अवसर है. इसी सिलसिले में, यूएन न्यूज़ हिन्दी ने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षा मिशन (UNMISS) में तैनात भारतीय चिकित्सक लैफ़्टिनेंट कर्नल किरीट राजेन्द्र पांडे से विशेष बातचीत की, जिसमें उन्होंने संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं व लड़कियों के स्वास्थ्य से जुड़ी गम्भीर चुनौतियों, ज़मीनी परिस्थितियों और यूएन मिशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी. (वीडियो)