दक्षिण सूडान में तैनात संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) के भारतीय शान्तिरक्षक जोंगलेई प्रान्त के दूरदराज़ समुदायों तक पशुचिकित्सा सेवाएँ पहुँचा रहे हैं. पिछले एक वर्ष में उन्होंने 41 हज़ार 500 से अधिक गम्भीर रूप से बीमार मवेशियों और बकरियों का उपचार किया है. इससे पशुपालक परिवारों को अपनी आजीविकाएँ सुरक्षित रखने और स्थानीय पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत बनाने में मदद मिली है.