(खबरें अब आसान भाषा में)
दक्षिण सूडान में टकराव और विस्थापन के कारण भूख संकट और गहरा रहा है. संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने मंगलवार को जारी एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि देश में 78 लाख लोग गम्भीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं, जबकि 22 लाख बच्चे तीव्र कुपोषण से पीड़ित हैं.