संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक अध्ययन दर्शाता है कि विश्व भर में डायबिटीज़ के साथ जीवन गुज़ार रहे वयस्कों की संख्या 80 करोड़ के आँकड़े को पार कर गई है. गुरूवार, 14 नवम्बर, को ‘विश्व मधुमेह दिवस’ के अवसर पर लॉन्सेट जर्नल द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 1990 के बाद से अब तक, ये चार गुना से अधिक की वृद्धि है.