(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने बताया है कि काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में इबोला बुंडिबुग्यो वायरस का संक्रमण विस्थापित समुदायों तक पहुँच गया है. अब तक आन्तरिक रूप से विस्थापित 19 लोग इसकी चपेट में आए हैं और पाँच की मौत हुई है. इन ख़बरों के बाद राहत एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है.