ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) का अनुमान है कि रेसिप्रोकल टैरिफ से भारत की इकोनॉमी पर असर पड़ सकता है और इसके ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) में 0.1% से 0.6% तक की गिरावट आ सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत, अमेरिकी सामानों पर अधिक टैक्स लगाता है। ऐसे में ट्रंप भारतीय सामानों के इंपोर्ट पर टैरिफ बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं