जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए अनुकूलन प्रयासों का कोई अन्य विकल्प नहीं है, बल्कि इन्हें अपनाया जाना बहुत आवश्यक हैं. जलवायु मामलों के लिए यूएन संस्था (UNFCCC) के प्रमुख ने विश्व भर में तूफ़ान, बाढ़, सूखे जैसी चरम मौसम घटनाओं से समुदायों, अर्थव्यवस्थाओं, आजीविकाओं और भावी पीढ़ियों की रक्षा के लिए वित्तीय संसाधनों को जल्द से जल्द मुहैया कराए जाने की पुकार लगाई है.