Jammu Kashmir: भारतीय सेना जम्मू कश्मीर में आतंकियों का नामो-निशान मिटाने में लगी हुई है। जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ी हैं। आए दिन जम्मू कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्रों में हमले हुए हैं। ऐसे में भारतीय सेना भी अपने ऑपरेशन में तेजी लेकर आई है। रविवार को जम्मू कश्मीर के दो अलग-अलग क्षेत्रों में भारतीय सेना ने ऑपरेशन चलाया है, जिसमें फिलहाल एक आतंकवादी मारा जा चुका है।
श्रीनगर के जबरवान वन क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन चल रहा है। जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रिपब्लिक टीवी से इसकी पुष्टि की। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ‘X’ के जरिए भी जानकारी दी कि ‘आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर श्रीनगर के जबरवान वन क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान गोलीबारी हुई।’
राजपुरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर किया
उसके पहले राजपुरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। सूचना के आधार पर, सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के सोपोर के रामपोरा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। जवाबी गोलीबारी में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमों ने एक आतंकवादी को मार गिराया।
2 नवंबर को कश्मीर में दो अलग-अलग आतंकवाद विरोधी अभियानों में वांछित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के ‘कमांडर’ उस्मान लश्करी सहित तीन आतंकवादी मारे गए। अभियान में दो पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के दो जवान भी घायल हुए।
यह भी पढ़ें: 6 राउंड गोली, टिल्लू ताजपुरिया गैंग ने की गोगी गैंग के बदमाश की हत्या