सूत्रों के मुताबिक सरकार नए साल से सैटेलाइट सेवाओं की शुरुआत चाहती है। इसलिए ट्राई को 15 दिसंबर के पहले सिफारिशें देने की डेडलाइन दी गई है। अगले 7 से 8 दिनों में इस पर सिफारिशें जारी हो सकती है। इसके बाद सरकार भी इसको जल्द आगे बढ़ाते हुए इस पर कैबिनेट की मंजूरी ले सकती है। कंपनियों को स्पेक्ट्रम दिसंबर के अंत तक मिलने की संभावना है