संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायताकर्मियों ने ग़ाज़ा पट्टी में इसराइली हमले में पोषक आहार पाने की प्रतीक्षा कर रहे बच्चों समेत अनेक लोगों के मारे जाने की घटना पर क्षोभ व्यक्त किया है. उन्होंने ग़ाज़ा में खाद्य वितरण केन्द्रों पर फ़लस्तीनियों के मारे जाने की सिलसिलेवार घटनाओं की एक बार फिर कठोर निन्दा की है.