संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि युद्ध से तबाह हुई ग़ाज़ा पट्टी में आम नागरिकों को निरन्तर हमलों, सामूहिक विस्थापन से जूझना पड़ रहा है, जबकि उनके पास भरपेट भोजन नहीं है. साथ ही, हमलों में हताहतों की बढ़ती संख्या और मानवीय राहत की आपूर्ति न होने की वजह से अति-आवश्यक सामान की क़िल्लत भी है.