सयुक्त राष्ट्र का गठन, दुनिया को युद्ध के अभिशाप से बचाने के उद्देश्य से हुआ था मगर सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति द्वारा उत्पन्न किए जा रहे गतिरोध के कारण यह विश्व संगठन, अपना यह लक्ष्य हासिल करने में संघर्ष कर रहा है. ये विचार, संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने गुरूवार को एक अहम सन्दर्भ में व्यक्त किए हैं.