दक्षिण भारत में अगले कुछ दिन बारिश के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। केरल और माहे में 7-11 अक्टूबर तक कई जगहों पर व्यापक बारिश की संभावना है। इसके बाद 12-13 अक्टूबर को भी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 9 अक्टूबर को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 7-8 अक्टूबर और 10-13 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। केरल और माहे तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 8-10 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है।