मौसम विभाग के इवनिंग बुलेटिन के मुताबिक 19 मई को मौसम देश के कई राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। मानसून अब दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों तक पहुंच गया है। केरल में इसके 26 मई तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन उससे पहले ही प्री-मानसून गतिविधियों ने कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी करवा दिया है