Fusion Finance Shares: ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) ने फ्यूजन फाइनेंस के शेयर को ‘अंडरपरफॉर्म’ की रेटिंग दी है और इसके लिए 155 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। सोमवार 26 मई को यह शेयर 172.17 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। इस तरह CLSA का टारगेट प्राइस इसके शेयरों में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट का अनुमान जताता है